Shri Hanuman Mandir Kasoon

॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥

Shri Hanuman Mandir Kasoon - Jai Jagdeesh Hare

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥ ॥ ॐ ॥

जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का,
सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का ॥ ॥ ॐ ॥

मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी,
स्वामी शरण गहूं मैं किसकी । तुम बिन और न दूजा, आस करूं मैं किसकी ॥ ॥ ॐ ॥

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी,
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी ॥ ॥ ॐ ॥

तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता,
मैं मूरख फलकामी, कृपा करो भर्ता॥ ॥ ॐ ॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति,
किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति ॥ ॥ ॐ ॥

दीन-बन्धु दुःख-हर्ता, ठाकुर तुम मेरे,
अपने हाथ उठाओ, अपने शरण लगाओ, द्वार पड़ा तेरे ॥ ॥ ॐ ॥

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा,
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा ॥ ॥ ॐ ॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥ ॥ ॐ ॥

Shri Hanuman Mandir Kasoon - Jai Jagdeesh Hare
© Copyright - Shri Hanuman Mandir, Kasoon, Jind, Haryana
Site Designed by BM SCHOLARS